भोरे: खजुरहा मोड़ के पास भटककर पहुंचे दो बच्चे, सूचना पर डायल 112 की टीम ने सकुशल बरामद कर परिजनों के पास पहुंचाया
थाना क्षेत्र के खजुरहा मोड़ के पास मंगलवार को दो बच्चा घर से भटक कर पहुंच गए। सूचना मिलने के बाद डायल 112 की टीम ने त्वरित कार्रवाई कर दोनों बच्चे को सकुशल बरामद करते हुए 25 मिनट के अंदर उनके परिजनों का पता लगाकर सही सलामत सौंप दी। खबर के मुताबिक दोनों बच्चे कटेया थाना क्षेत्र के बगही बाजार निवासी है। भटककर खजुराहा मोड़ के पास पहुंच गए थे।