“भरत भूषण तिवारी अमर रहें” 😥🕯️
आज उत्तर प्रदेश के चंदौली स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में शहीद भरत भूषण तिवारी जी की स्मृति में शांतिपूर्ण कैंडल मार्च निकालकर लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
हाथों में मोमबत्तियाँ, आंखों में आंसू और दिलों में न्याय की पुकार लिए युवाओं व स्थानीय लोगों ने भरत तिवारी को याद किया।
उनकी शहादत और संघर्ष को कभी भुलाया नहीं जाएगा।
विनम्र श्रद्धांजलि। 🙏 #Bharatbhushantiwari