कोल: लोधा में ई-रिक्शा चालक की हत्या मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित 2 को गिरफ्तार किया, अवैध पिस्टल व कारतूस बरामद
Koil, Aligarh | Jan 23, 2025 लोधा क्षेत्र में हुई ई-रिक्शा चालक की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित दो को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त गौरव पुत्र संजय व अरविंद पुत्र ओमप्रकाश के द्वारा लूट के इरादे से ई रिक्शा चालक की हत्या की गई थी। आरोपितों के द्वारा हत्या के बाद ई रिक्शा चालक का शव गांव के बाहर पेड़ पर लटका दिया गया था।