कोल: रोरावर पुलिस ने 2.150 KG अवैध नशीला पदार्थ गांजा सहित 2 अभियुक्तों को HMA के पास से गिरफ्तार कर जेल भेजा
Koil, Aligarh | Jan 23, 2025 SSP संजीव सुमन के द्वारा वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के क्रम में रोरावर पुलिस ने 2.150 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ गांजा के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त सत्तार उर्फ नेहने व अजीम उर्फ भांजा अवैध नशीला पदार्थ गांजा की बिक्री किया करते थे।