कोल: मथुरा बाईपास से पुलिस ने फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के मामले में फरार आरोपी को किया गिरफ्तार, अवैध असलाह बरामद
Koil, Aligarh | Jan 23, 2025 थाना सासनीगेट पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर मथुरा बाईपास से फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी सागर पुत्र श्याम को गिरफ्तार किया।पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से उपरोक्त घटना से संबंधित एक अवैध तमंचा 315 बोर एक जिंदा कारतूस बरामद किया पुलिस के द्वारा मामले में आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई तथा अभियुक्त को गुरुवार जेल भेजा।