सोरांव: सोरांव इलाके में माध्यमिक विद्यालयी क्रीड़ा समिति की बैठक संपन्न, खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने पर किया गया विचार
सोरांव इलाके के मलाक हरहर स्थित आर.पी. रस्तोगी इण्टर कॉलेज में शुक्रवार की दोपहर माध्यमिक विद्यालयी क्रीड़ा समिति की बैठक की गई।शारीरिक शिक्षा शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर आगामी विद्यालयीय खेलकूद प्रतियोगिता की रूपरेखा पर विस्तृत विचार-विमर्श किया।बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष डॉ. लालजी यादव तथा संचालन सचिव राजेश कुमार सरोज द्वारा किया गया।