नारासन: तांसीपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक किशोर ने एक घर के बाहर की फायरिंग, मामले की जांच में जुटी पुलिस
रुड़की की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के तांसीपुर गांव में बुधवार की देर रात पुरानी रंजिश के चलते एक किशोर ने एक घर के बाहर फायरिंग की है। फायरिंग की आवाज सुनकर पीड़ित पक्ष ने पुलिस को सूचना दी। लेकिन पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गया। जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी पर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।