दुर्गा पूजा के अवसर पर रोहतास जिले में पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज जिलाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक, रोहतास मिस्टर राज द्वारा डेहरी-डालमियानगर के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधाओं, भीड़ प्रबंधन तथा जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की तैयारियों का जायजा लिया।
निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए कि पूजा पंडालों में सुरक्षा के सभी आवश्यक मानकों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी डेहरी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डेहरी, कार्यपालक पदाधिकारी डेहरी डालमियानगर नगर परिषद, विशेष कार्य पदाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
#IPRD
#BiharGovernment
#durgapuja
#PublicService
#CMSamrat
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
4 views | Patna, Bihar | Oct 17, 2026