इंजेक्शन लगते ही बिगड़ी मरीज की हालत, 10 मिनट में मौ.त, परिजनों ने शव रखकर लगाया जाम
मुरैना। शहर के मिल एरिया रोड स्थित कृष्णा हॉस्पिटल में 55 वर्षीय रामदीन कुशवाह, निवासी जारोनी, की उपचार के दौरान मौ.त हो गई। परिजनों का आरोप है कि बुखार के इलाज के दौरान इंजेक्शन लगाने के कुछ ही देर बाद रामदीन की हालत बिगड़ी और करीब 10 मिनट में उनकी मौ.त हो गई।
मौ.त से नाराज परिजनों ने अस्पताल के बाहर श.व रखकर हंगामा किया और ट्रैक्टर सड़क पर तिरछा खड़ा कर जाम लगा दिया। सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। परिजन संबंधित डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं और उन्होंने फिलहाल पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया है। पुलिस परिजनों से चर्चा कर मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
#morena #मुरैना