थम नहीं रहीं फायरिंग की वारदातें, कारतूस के खोखे बीनती फिर रही बेचारी पुलिस👇
इस बार फायरिंग की घटना रिठौरा थाना क्षेत्र के बराहवली गांव की है। यहां एमसीएक्स (सट्टा) कारोबार में पैसों के लेनदेन को लेकर गुर्जर जाति के दो पक्षों को लेकर हिंसक झड़प हो गई।
बताया जा रहा है कि विवाद को सुलझाने के लिए दोनों पक्षों की पंचायत हुई थी, लेकिन मामला नहीं सुलझ सका। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई और फायरिंग की घटना भी सामने आई।
घटना में तीन लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। सूचना मिलने पर रिठौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
फायरिंग से जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल बताया जा रहा है। पुलिस वायरल वीडियो सहित अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। मामले में पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।