कोरांव: सीएचसी कोरांव की स्वास्थ्य टीमों ने बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचकर किया स्वास्थ्य परीक्षण, दी दवाएं
कोरांव विकासखंड के बाढ़ प्रभावित गांवों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कोरांव की टीमों ने बीमार लोगों का उपचार किया। यह कदम क्षेत्र में आई बाढ़ के मद्देनजर उठाया गया है। सीएचसी कोरांव के अधीक्षक डॉ. के.बी. सिंह ने उपमुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वी.के. पांडेय और डॉ. अमृत लाल यादव के साथ क्षेत्र का दौरा किया।