राहतगढ़: बस स्टैंड पर सवारी बैठाने को लेकर विवाद, बस चालक के साथ मारपीट हुई
बस स्टैंड पर सवारी बैठाने की बात को लेकर शनिवार दोपहर 2:30 बजे दो लोगों ने बस कंडक्टर के साथ मारपीट कर दी। आसपास मौजूद लोगों ने बीच बचाव किया। इसके बाद पीड़ित कंडक्टर राकेश यादव निवासी जलंधर राहतगढ़ थाने पहुंचा जहां रिपोर्ट दर्ज कराई। राकेश ने बताया कि सलीम, फरहान और बिट्टू ने उसके साथ मारपीट की। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।