राहतगढ़: ग्राम बसिया गंगे में मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के तहत शिविर का हुआ आयोजन, विकास कार्यों का किया गया भूमि पूजन
ग्राम पंचायत बासिया गंग में शुक्रवार सुबह 11 से शाम 5 बजे तक मुख्यमंत्री जन कल्याण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के प्रतिनिधि अरविंद सिंह राजपूत शामिल हुए जिन्होंने ग्राम में 65 लाख रुपए की राशि का उप स्वास्थ्य केंद्र,45 लाख रूपये का अमृत सरोवर तालाब,5 लाख की लागत से सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया।