राहतगढ़: गृहमंत्री अमित शाह की अंबेडकर को लेकर की गई टिप्पणी के विरोध में सर्व समाज ने राष्ट्रपति के नाम SDM को दिया ज्ञापन
बीते दिनों लोकसभा में शीतकालीन सत्र के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के द्वारा भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पर एक बयान दिया गया था। जिसका विरोध पूरे देश में किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार दोपहर 2:00 बजे नंदकिशोर भारती के नेतृत्व में सर्व समाज के लोग एकत्रित होकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे जहां राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।