राहतगढ़: भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन का मिलन समारोह सिद्ध क्षेत्र देव श्री ठाकुर बाबा मंदिर प्रांगण में संपन्न
भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गनाइजेशन द्वारा गुरुवार शाम 7:00 बजे जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक नव वर्ष के अवसर पर सिद्ध क्षेत्र ठाकुर बाबा मंदिर जरुआ खेड़ा पर प्रजापति समाज का विचार विमर्श एवं मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें सर्वप्रथम गुरु दक्ष प्रजापति के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम शुभारंभ किया गया।