राहतगढ़: राहतगढ़ में खुरई तिराहे पर दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत, ड्राइवर गंभीर रूप से घायल
राहतगढ़ थाना क्षेत्र में बुधवार को खुरई तिराहा पर तेज रफ्तार दो ट्रकों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में एक ट्रक का ड्राइवर घायल हुआ है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना में क्षतिग्रस्त वाहन सड़क पर होने से जाम की स्थिति बनी पुलिस ने मौक़े पर पहुंचकर वाहनों को सड़क से हटवाया। डायल 100 नेक घायल को अस्पताल पहुंचाया।