राहतगढ़: ग्राम रजौली में 400 साल पुरानी परंपरा कायम, सोमवती अमावस्या पर खेतों में मवेशियों को छोड़ा जाता है
राहतगढ़ तहसील के ग्राम रजौली में 400 वर्ष पुरानी एक ऐसी परंपरा आज भी कायम है जिसमें पौष माह में पडने वाली सोमवती अमावस्या के दिन सभी ग्रामीण अपने-अपने गायों को गांव के खेतों में दिनभर चरने के लिए छोड़ देते हैं। सोमवती अमावस्या आज सोमवार को है जिसको लेकर सुबह 11:00 बजे ग्रामीण अपनी गायों को लेकर खेतों में चरने के लिए छोड़ा।