डुमरांव: कृष्णाब्रह्म थानाक्षेत्र के मध्य विद्यालय दुष्कर्म मामले में गिरफ्तारियां बढ़ीं, एसडीपीओ ने किया खुलासा
Dumraon, Buxar | Sep 8, 2026 डुमरांव प्रखंड के कृष्णाब्रह्म थानाक्षेत्र के एक सरकारी मध्य विद्यालय में हुई नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म मामले में अब गिरफ्तारियों की संख्या 3 से बढ़कर चार हो गई है। इस मामले में दुष्कर्मी शिक्षक बीरेंद्र पाल को भगाने में सहयोग करने वाले एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है।