दादरी: कमिश्नर के निर्देश पर क्रिसमस पर्व की संध्या पर जनपद में चलाया गया सघन सर्चिंग अभियान, वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद
गौतम बुद्ध नगर की कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर बुधवार क्रिसमस पर्व की संध्या पर जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में सघन सर्चिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान एडीसीपी मनीष कुमार मिश्र पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। अभियान के दौरान पुलिस कर्मियों द्वारा क्षेत्र में दिखने वाले संदिग्ध वाहन को रोककर उसकी सघनता से जांच पड़ताल की गई है।