दादरी: यातायात विभाग ने क्रिसमस की संध्या पर चलाया ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान, शराब पीकर वाहन चलाने वाले 219 चालकों के काटे चालान
गौतम बुद्ध नगर के यातायात विभाग द्वारा बुधवार को क्रिसमस पर्व की संध्या पर जनपद में ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। अभियान के तहत यातायात विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए शराब पीकर वाहन चलाने वाले 219 वाहन चालकों के चालान काटे हैं।