दादरी: एक्का इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी में तुलसी दिवस के उपलक्ष में भव्य कार्यक्रम का आयोजन, तुलसी पौधों का किया गया वितरण
नोएडा में स्थित एक्का इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से तुलसी दिवस के उपलक्ष में बुधवार को भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान एक्का इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी के अध्यक्ष, सीईओ व जनपद गणमान्य लोग मौके पर मुख्य रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पदाधिकारी द्वारा तुलसी पौधों को वितरित किया गया।