दादरी: सोरखा गांव में किसानों की रिहाई की मांग को लेकर महिलाओं ने निकाला कैंडल मार्च, मुख्यमंत्री से मदद की गुहार लगाई
नोएडा के सोरखा गांव में बुधवार रात को लुक्सर जेल में बंद किसने की रिहाई की मांग को लेकर महिलाओं ने कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान आक्रोशित महिलाओं ने जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मदद की गुहार लगाई है। महिलाओं ने बताया है कि लुक्सर जेल में बंद किसानों को तीन सप्ताह बीत चुके हैं लेकिन प्रशासन ने अभी तक रिहा नहीं किया है।