दादरी: गेझा गांव की किसान बेटी ने जिला प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप, मुख्यमंत्री से किसानों को रिहा करने की मांग की
नोएडा के गेझा गांव में रहने वाली किसान की बेटी ने जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लुक्सर जेल में बंद किसानों को रिहा करने की मांग की है। गेझा गांव में रहने वाली नितिशा गौतम ने बताया है कि उसके पिता पिछले तीन सप्ताह से लुक्सर जेल में बंद है, लेकिन प्रशासन द्वारा उन्हें अभी तक रहा नहीं किया गया है।