दादरी: सेक्टर-44 में नोएडा प्राधिकरण ने रिहायशी इलाके में अस्थाई डंपिंग यार्ड बनाया, स्थानीय लोगों ने किया जमकर हंगामा
नोएडा के सेक्टर-44 में बुधवार को उस वक्त हंगामा देखने को मिला जब नोएडा प्राधिकरण के कर्मचारियों ने रिहायशी इलाके के बीच में स्थाई डंपिंग यार्ड बनाकर कचरा डालने का प्रयास किया। मौके पर एकत्र हुए स्थानीय लोगों ने कर्मचारियों का विरोध करते हुए जमकर हंगामा किया। वहीं हंगामा देखकर नोएडा प्राधिकरण के कर्मचारी वहां से वापस लौटने को मजबूत हो गए।