मंदिरों से मुकुट और गहने चुराने वाले परिवार का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार
कैंची से काटकर मुकुट बेचने की तैयारी, इलेक्ट्रॉनिक कांटा और बाइक बरामद; प्रतापगढ़ और रायबरेली के कई मंदिरों में चोरी की जांच
प्रतापगढ़ के संग्रामगढ़ पुलिस ने मंदिरों से मुकुट और आभूषण चोरी करने के आरोप में एक महिला, उसके पति और दो बेटों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो मुकुट, मंदिरों के आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक कांटा, कैंची और एक बाइक बरामद की है। पुलिस के अनुसार, आरोपी चोरी का सामान बेचने की तैयारी में थे।
सोमवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग चोरी का सामान बेचने जा रहे हैं। इसके बाद थानाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। टीम में उपनिरीक्षक शिवशरण यादव, कांस्टेबल वीरपाल, कुलदीप यादव, आशुतोष सिंह और महिला कांस्टेबल प्रिया शामिल रहीं। पुलिस ने सरैया नौढिया निवासी किरण देवी, उसके पति गिरीश कुमार और बेटों रोहित कुमार को गिरफ्तार करके जेल भेजा।