रानीगंज–देल्हूपुर मार्ग पर मिर्जापुर चौहारी मोड़ के पास मंगलवार देर रात करीब 11 बजे बेकाबू ट्रक चाय-नाश्ते की दुकान पर पलट गया। हादसे में दुकान का टीनशेड क्षतिग्रस्त हो गया। दुकान के पीछे ही दुकानदार घनश्याम मोदनवाल का परिवार रहता है। गनीमत रही कि ट्रक मकान में नहीं घुसा, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
ट्रक पलटने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग जाग गए और मौके पर पहुंच गए। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोग चालक के नशे में होने की आशंका जता रहे थे, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और हादसे की जांच शुरू कर दी। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
*रानीगंज में बेकाबू ट्रक चाय-नाश्ते की दुकान पर पलटा:* मिर्जापुर चौहारी में देर रात हादसा, दुकान के पीछे सो रहा परिवार बाल-बाल बचा
https://dainik.bhaskar.com/WSGDHMO5A7b?ref=MjA5MDA2ODIwMDIxODg5ODQzMg%3D%3D