लखीसराय: उत्पाद पुलिस द्वारा लखीसराय जिले में चार जगहों पर छापेमारी, एक शराब तस्कर व छह शराबी गिरफ्तार
गुरुवार अपराह्न 3:27 बजे उत्पाद पुलिस लखीसराय द्वारा प्रेस ब्रीफ में दी गई जानकारी के मुताबिक मानिकपुर थाना क्षेत्र के भटरा मोड़ से 1 लीटर महुआ शराब के साथ किरणपुर निवासी बाइक सवार राजेश कुमार को गिरफ्तार किया गया. भटरा मोड़ से 1,वीरपुर थाना क्षेत्र में कमरपुर से 2, वीरुपुर से 2 तथा बड़हिया थाना क्षेत्र के दरियापुर से 1 शराबी गिरफ्तार हुए.