इटारसी: पितृपक्ष पर कमलापति से गया के लिए 3 स्पेशल ट्रेनें इटारसी होकर चलेंगी, जिनमें जनरल, एसी, स्लीपर सहित 24 डिब्बे होंगे
पितृपक्ष में गया जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने रानी कमलापति और गया के बीच 3 स्पेशल ट्रेनें चलाने का सोमवार दोपहर करीब 3.30 बजे ऐलान किया है। ये ट्रेनें इटारसी, नर्मदापुरम, पिपरिया, जबलपुर और सतना होते हुए चलेंगी। यात्रियों की सहूलियत के लिए इन ट्रेनों में सामान्य, स्लीपर और एसी मिलाकर कुल 24 डिब्बे लगाए जाएंगे।