गाज़ियाबाद: जीआरपी पुलिस ने विदेशी महिलाओं का सामान चोरी करने वाले एक अभियुक्त को गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से किया गिरफ्तार
जीआरपी पुलिस ने गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से विदेशी महिलाओं का सामान चोरी करने वाले एक अभियुक्त आकाश को गिरफ्तार किया है। सीओ जीआरपी सुदेश गुप्ता ने बताया कि गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से विदेशी महिलाओं का सामान चोरी हुआ था, जिसके बाद जीआरपी पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुट गई थी। उसके बाद आकाश को गिरफ्तार किया गया है व चोरी किया गया सामान बरामद किया गया।