गाज़ियाबाद: थाना शालीमार गार्डन क्षेत्र में गौरीशंकर मंदिर में घुसकर प्रभु श्रीराम की मूर्ति को खंडित करने वाला आरोपी हुआ गिरफ़्तार
सोमवार को थाना शालीमार गार्डन पुलिस ने गौरी शंकर मंदिर में घुसकर प्रभु श्री राम की मूर्ति को खंडित करने वाले अभियुक्त को जीडी फॉर्म हाउस 80 फुटा रोड से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि बीते रविवार देर शाम गौरी शंकर मंदिर के पुजारी द्वारा सूचना दी गई कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा प्रभु श्री राम की मूर्ति को खंडित कर दिया गया है।