गाज़ियाबाद: थाना नगर कोतवाली पुलिस टीम ने रेलवे लाइन के किनारे मोड़ के पास 1 अभियुक्त को 48 पव्वे अवैध शराब के साथ किया गिरफ्तार
सोमवार को नगर कोतवाली पुलिस ने संदिग्ध वाहन व व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अवैध शराब के साथ 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि रेलवे लाइन के किनारे मोड़ के पास चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान दीपक नाम के अभियुक्त को 48 पव्वे अंग्रेजी शराब अरुणाचल प्रदेश मार्का के साथ गिरफ्तार किया गया है।