गाज़ियाबाद: इंदिरापुरम में बैंक मैनेजर के साथ बाइक सवार ने की फोन स्नैचिंग, सीसीटीवी वीडियो आया सामने
गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में बैंक मैनेजर के साथ बाइक सवार ने फोन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया है। वारदात से जुड़ा सीसीटीवी वीडियो सामने आया है जिसमें जब मैनेजर फोन पर बात करते हुए जा रहे थे तो पीछे से बाइक सवार एक व्यक्ति आया और मैनेजर का फोन छीन कर मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फ़ुटेज के आधार पर अभियुक्त की तलाश में जुट गई है।