गाज़ियाबाद: 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर नवयुग मार्केट में पैरामिलिट्री फोर्स ने किया फ्लैग मार्च
2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर गाजियाबाद में पैरामिलिट्री फोर्स स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर फ्लैग मार्च निकाल रही है। सोमवार को नवयुग मार्केट में पैरामिलिट्री फोर्स ने फ्लैग मार्च निकाला है। फ्लैग मार्च के दौरान लोगों से अपील की गई है कि लोकसभा चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता का पूर्ण रूप से पालन करें।