गाज़ियाबाद: 3198 पोलिंग स्टेशन की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए नगर निगम मुख्यालय नवयुग मार्केट पर नगर आयुक्त ने की बेठक
लोकसभा चुनाव को लेकर 3198 पोलिंग स्टेशनों की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने की जिम्मेदारी गाजियाबाद नगर निगम को दी गई है, जिसको लेकर नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने निगम मुख्यालय पर बैठक की है। बैठक में उन्होंने निर्देशित किया है कि चुनाव को लेकर सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से रहनी चाहिए और किसी ने अगर लापरवाही की तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।