देवझुलनी एकादशी पर सुंदेलाव तालाब के पास हुई महाआरती :
जालोर में देवझुलनी एकादशी के अवसर पर सुंदेलाव तालाब मंदिर के पास महाआरती का आयोजन हुआ। महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर शहर व देश-प्रदेश में खुशहाली की कामना की। श्रद्धालुओं ने भगवान की आराधना कर सुख-समृद्धि और शांति की प्रार्थना की। इस दौरान तालाब में गंदा पानी होने के कारण भगवान का पश्चाल गंगाजल से करवाना पड़ा। तालाब की बदहाल स्थिति को लेकर श्रद्धालुओं में रोष भी नजर आया।
Jalor, Jalor | Sep 22, 2026