जालोर में पूरा मोहल्ला गणेश भक्त मंडल सेवा समिति की ओर से गणपति महोत्सव के तहत मंगलवार को गणेश प्रतिमा की विसर्जन शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। अध्यक्ष तरुण त्रिवेदी ने बताया कि शोभायात्रा पूरा मोहल्ला से रवाना हुई। जो सूरजपोल, भीनमाल बाईपास, राजेंद्र नगर, अस्पताल चौराहा, जोशी सर्कल और पंचायत समिति होते हुए विसर्जन स्थल पहुंची। शोभायात्रा में श्रद्धालु गणपति बप्पा के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। ऊंट, हाथी और घोड़े शोभायात्रा में आकर्षण का केंद्र रहे। इस दौरान विभिन्न देवी-देवताओं की झांकियां भी शोभायात्रा में शामिल की गईं। रास्ते में श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। विसर्जन स्थल पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।
इसके बाद ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारों के साथ गणपति प्रतिमा को श्रद्धापूर्वक विदाई दी गई।
Jalor, Jalor | Sep 22, 2026