जालोर नगर परिषद के उपसभापति बने कांग्रेस के सैय्यद मुमताज अली : समर्थन में पड़े 25 वोट; भाजपा के मनीष परमार को 15 वोट मिले। जालोर नगर परिषद के उपसभापति पद पर कांग्रेस के सैय्यद मुमताज अली ने जीत दर्ज की है। उन्हें 25 वोट मिले, जबकि बीजेपी के मनीष परमार को 15 वोट मिले। इस तरह मुमताज अली ने 10 वोट से चुनाव जीता। नगर परिषद के सभी 40 निर्वाचित पार्षदों ने मतदान किया।