जालोर | राजस्थान के तेजस्वी सिंह गहलोत को जापान के आइची-नागोया में मंगलवार को हुई इंटरनेशनल कबड्डी फेडरेशन (IKF) की जनरल असेंबली में सर्वसम्मति से सेक्रेटरी जनरल चुना गया। गहलोत राजस्थान राज्य ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष हैं और प्रो कबड्डी लीग से लेकर ग्रासरूट स्तर तक कबड्डी का अनुभव रखते हैं। वे कबड्डी प्रशासक स्व. जनार्दन सिंह गहलोत के पुत्र हैं, जिन्होंने कबड्डी को ओलम्पिक में शामिल कराने का सपना देखा था। जालोर जिला ओलम्पिक संघ के सेक्रेटरी जनरल लाल सिंह सांखला ने गहलोत को बधाई देते हुए इसे राजस्थान और भारत के कबड्डी प्रेमियों के लिए गौरव का क्षण बताया। गहलोत के नेतृत्व में ओलम्पिक-2036 में कबड्डी को शामिल कराने और खेल को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देने के प्रयासों को गति मिलने की उम्मीद जताई गई।
Jalor, Jalor | Sep 22, 2026