भुट्टो बोले—यह मुस्लिम-माली समाज की नहीं, कांग्रेस की जीत :
जिला उपाध्यक्ष जुल्फिकार अली भुट्टो ने कहा कि यह जीत किसी एक समाज की जीत नहीं है, बल्कि कांग्रेस की जीत है। उन्होंने कहा कि रणनीति और एकजुटता के चलते भाजपा खेमे में सेंधमारी कर कांग्रेस नगर परिषद में बोर्ड बनाने में कामयाब हुई है।
सभापति के बाद उपसभापति चुनाव में भी कांग्रेस की जीत ने शहर की राजनीति में पार्टी की स्थिति को और मजबूत कर दिया है।