नर्मदा घाटी में मिला 65 लाख साल पुराना विशालकाय जीव का जीवाश्म!
मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में नर्मदा घाटी से हाथी जैसे दिखने वाले विलुप्त प्रागैतिहासिक जीव 'स्टेगोडन नामाडिकस' के निचले जबड़े का जीवाश्म मिला है। करीब 65 लाख साल पुराने इस जीवाश्म की जांच भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की टीम कर रही है।
विशेषज्ञों के मुताबिक, यह विशालकाय शाकाहारी जीव करीब 10.5 फीट ऊंचा और 7.5 मीट्रिक टन वजनी था। यह खोज नर्मदा घाटी के प्राचीन इतिहास को समझने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।
#NarmadaValley #FossilDiscovery #MadhyaPradesh