कुटुंबा: खड़गपुर गांव में आम के पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ने के दौरान युवक की गिरने से हुई मौत, परिजनों में कोहराम
खड़गपुर गांव में आम के पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ने के दौरान गिरकर एक 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान उक्त गांव निवासी कामाख्या सिंह के पुत्र धीरज कुमार सिंह के रूप में हुई है. आम तोड़ते समय धीरज का पैर फिसल गया, जिससे वह अनियंत्रित होकर आम के पेड़ से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद घटनास्थल पर मौजूद परिजनों के बीच हड़कंप मच गई.