कुटुंबा: रिसियप पुलिस ने दो गांवों में बिजली चोरी के आरोप में 2 लोगों पर की प्राथमिकी, 77,295 रुपये का लगा जुर्माना
रिसियप थाना क्षेत्र के दो गांव में दो अलग-अलग लोगों पर बिजली चोरी करने के आरोप में स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज हुई है। विद्युत आपूर्ति प्रशाखा टेंगरा के कनीय विद्युत अभियंता मनोज कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए थाना क्षेत्र के मुखतारपूर गांव निवासी प्रमोद प्रजापति को नामजद अभियुक्त बनाया है। इस पर 20 हजार 295 रुपये की फाइन भी की गई है।