कुटुंबा: अंबा बाजार से व्यवसाई की बाइक हुई चोरी, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
अंबा बाजार के औरंगाबाद रोड से व्यवसाई प्रदीप प्रसाद गुप्ता की बाइक चोरी हो गई है. मामले में उसने अंबा थाना की पुलिस को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने बताया कि उक्त बाइक मधुबनी जिला के बुलपड़ा थाना क्षेत्र के बेलहा गांव निवासी मिथिलेश कुमार की थी. व्यवसाई ने तीन वर्ष पूर्व उससे बाइक खरीदकर जुडिशरी स्टांप पर बिक्री पेपर तैयार कराया था.