कुटुंबा: अंबा थाना क्षेत्र के अंबा चौराहा पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में औरंगाबाद जा रहा बाइक सवार दो युवक घायल
अंबा थाना क्षेत्र के अंबा चौराहा पर दो बाइकों के आमने-सामने के टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में हरिहरगंज बाजार निवासी रोहित कुमार व दीपक कुमार शामिल है. सदर अस्पताल में इलाज के दौरान परिजनों ने बताया कि दोनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर किसी काम से औरंगाबाद जा रहे थे. इसी दौरान अंबा चौराहा पर सामने से आ रही बाइक से टकराकर घायल हो गए.