बड़ौत: गुराना गांव में मामूली कहासुनी के बाद 2 पक्षों में खूनी संघर्ष, महिलाओं सहित आधा दर्जन से अधिक घायल
Baraut, Bagpat | Jun 1, 2025 बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के गुराना में मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षो में खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। ग्राम गुराना में शनिवार शाम करीब 5:30 बजे मामूली कहासुनी खूनी संर्घष में बदल गई। जिसमें दोनों पक्षों के आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं। मामले में एक पक्ष से युवती ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया।