बड़ौत: बिनौली ब्लॉक के मवीकलां में वाटर कूलर 2 साल से खराब, पीने के पानी की व्यवस्था न होने से ग्रामीणों का हंगामा<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
Baraut, Bagpat | Jun 1, 2025 बागपत जिले में बिनौली ब्लॉक के मवीकलां के ग्रामीणों ने रविवार दोपहर करीब 12:15 बजे बताया कि गांव में वाटर कूलर पिछले 2 साल से जर्जर हालत में है। जिससे ग्रामीणों को समस्या हो रही है। पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए वाटर कूलर ठीक कराने की मांग की है। इस मौके पर ऋषिपाल, नितिन, आशु, पवन, मांगे, मेहपाल, उदय आदि लोग मौजूद रहे।