बड़ौत: बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर गैडबरा बस स्टैंड के पास डीसीएम से टकराकर कार सड़क किनारे पलटी, हरियाणा निवासी 4 युवक हुए चोटिल
Baraut, Bagpat | May 31, 2025 बड़ौत बुढ़ाना मार्ग पर गैड़बरा बस स्टैंड के पास शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे बड़ौत की तरफ से बुढ़ाना की तरफ अपनी कार से हरिद्वार जा रहे हरियाणा निवासी युवकों की कार सामने से आ रही डीसीएम गाड़ी से टकरा गई। टक्कर लगने से कार सड़क पर पलट गई। कार सवार राहुल, ओम, सचिन निवासी राई सोनीपत हरियाणा तथा सचिन पुत्र राम सिंह निवासी झकोली सोनीपत हरियाणा चोटिल हो गए।