बड़ौत: इदरीशपुर के जंगल में पेड़ पर लटके मिले युवक के शव के मामले में परिजनों ने नहीं दी तहरीर, पीएम के बाद हुआ अंतिम संस्कार
Baraut, Bagpat | May 31, 2025 इदरीशपुर गांव में शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे शोकिंद्र कश्यप के खेत में खड़े नीम के पेड़ पर गांव निवासी सचिन पुत्र राजकुमार का शव लटका मिला था। मृतक के गले में चुनरी से फंदा लगा था। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार दोपहर को शव का परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं दी गई। इंस्पेक्टर दोघट बच्चू सिंह ने बताया की परिजनों ने तहरीर नहीं दी है।