बड़ौत: हिम्मतपुर सुजती गांव में करीब 1 सप्ताह से है तेंदुए की हलचल, ग्रामीणों में है भय का माहौल
Baraut, Bagpat | May 31, 2025 हिम्मतपुर सुजती गांव के जंगल में पिछले एक सप्ताह से तेंदुए की हलचल देखने को मिल रही है। स्थानीय ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने तेन्दुआ की विडियो बनाकर सोशल मिडिया पर बायरल की है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर जांच मे जुट है। हिम्मतपुर सुजती गांव निवासी किसान बिजेंदर और नीरज ने बताया कि वे रात में खेतों में काम कर रहे थे।