बड़ौत: शबगा में बंद गली में दरवाजा लगाने पर 2 पक्षों में विवाद, पुलिस से नोकझोंक व हाथापाई का वीडियो वायरल
Baraut, Bagpat | Jun 1, 2025 शबगा गांव में बंद गली में दीवार तोड़कर रास्ता बनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें एक पीड़ित पक्ष की लड़की ने बताया कि उसके पिता की 5 साल पहले मृत्यु हो चुकी है और उसके माता ब्लड कैंसर से पीड़ित है। दूसरा पक्ष अपने मकान के पीछे की तरफ उनकी पर्सनल बंद गली में दीवार तोड़कर दरवाजा लगाना चाहता है। विवाद होने पर छपरौली पुलिस मौके पर पहुंची।